आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में लगाई अर्जी
पुलिस की ओर से सरेंडर करने वाले आरोपियों को रिमांड पर लेने शुक्रवार को संबंधित अदालतों में रिमांड संबंधी अर्जी लगाई गई गई है। पुलिस की ओर से आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल अवैध हथियार के साथ थार कार की बरामदगी कराई जाएगी। जिससे आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मजबूत पैरवी की जा सके। ऐसा नहीं होने पर आरोपी पुनः जमानत पर बाहर आ सकते है। पूर्व में उन्हें सरेंडर करने के बाद कोर्ट से बाहर आकर वारदात को अंजाम देने का अनुभाव है।
दीपांशु की बहन की शादी सीएम से मिलने जाएंगे पीड़ित परिजन
सैंथली हत्याकांड के आरोपियो द्वारा सरेंडर किए जाने के बाद से मृतकों के परिजनों में नाराजगी है। परिजन का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ही अपराधी सरेंडर करने में कामयाब रहे हैं। परिजन का कहना है कि गांव में दहशत के माहौल के चलते अभी तक बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। दीपांशु की बहन की शादी रविवार को सामान्य तरीके से की जाएगी। शादी में परिवार के लोग ही शामिल होंगे। शादी के बाद पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ जाएंगे। जहां परिजन की ओर से पुलिस की मिली भगत की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।
मामले में वांछित प्रिंस के भाई को अबतक नहीं पकड़ पाई है पुलिस
सैथली गांव में दिवाली के दिन 20 अक्तूबर की सुबह नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान गांव के ही प्रिंस भाटी ने अपने साथी भाई जितेंद्र भाटी, जारचा के बॉबी तोगंड, सचिन गुर्जर और सादुल्लापुर गांव मनोज नागर आदि के साथ मिलकर सीआईएसएफ से सेवानिवृत दारोगा अजय पाल भाटी (55) व उनके भतीजे दीपांशु भाटी (21) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
फायरिंग में दो पड़ोसी गोली लगने से घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में स्विफ्ट कार को बरामद कर एक आरोपी कोट गांव के निखिल बरहेला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी ने बीते 25 अक्तूबर बुलंदशहर व गैंगस्टर मनोज नागर ने 28 अक्तूबर को गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। सचिन गुर्जर और बॉबी तोंगड़ उर्फ पहलवान 30 अक्तूबर को अलीगढ़ कोर्ट में सरेंडर के लिए पहुंचे थे। जहां से सचिन को जारचा कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया था। जबकि बॉबी तोंगड़ कोर्ट में सरेंडर करने में कामयाब रहा था। मामले में जितेंद्र भाटी अब भी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। जांच में पता चला है कि जितेंद्र शराब पीने का आदि है।