नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी स्तर के दो अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया गया। ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान को डीसीपी नोएडा बनाया गया है। वहीं डॉ. प्रवीण रंजन को डीसीपी ग्रेटर नोएडा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद थे। इनका प्रमोशन डीआईजी के पद पर हो गया है। उन्हें शासन की तरफ से मुरादाबाद भेजा गया है। ब्यूरो