फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगी 16 एलईडी लाइट और तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे पर लगी करीब 16 एलईडी लाइट और बिजली का तार चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे के कंट्रोल रूम ऑफिसर ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कंट्रोल रूम ऑफिसर बनवारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर कोतवाली क्षेत्र में करीब 17 किमी पर नोएडा से आगरा जाने वाली लाइन पर लगी 16 हाई मास्ट एलईडी लाइट और 60 मीटर बिजली का तार चोरों ने देर रात चोरी कर लिया। कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। कंट्रोल रूम ऑफिसर का कहना है की चोरी की गई लाइट्स की कीमत लाखों रुपये है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें