नोएडा। सेक्टर-40 स्थित खेतान स्कूल में 14 से 18 अक्टूबर तक हुई अंडर-17 बॉयज इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेक्टर-39 स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में कक्षा 9 के मैनविक कंशवाल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से नवाजा गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने टीम व खिलाड़ियों को बधाई दी।