ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल को एराइज उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्कूल को सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र नई दिल्ली में दिया गया है। प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार छात्रों की मेहनत को दर्शाता है। ब्यूरो