ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नई दिल्ली में आयोजित एनुअल रीजनल एथलेटिक मीट में ग्रेनो के रायन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में करीब 37 स्वर्ण समेत 58 पदक हासिल किए। नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 02 से 04 फरवरी तक एनुअल रीजनल एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ। इसमें रायन स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेते हुए 37 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदक हासिल किए। स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ओवरऑल ट्रॉफी जीतने की बधाई दी।
जीडी गोयंका स्कूल जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में गोयंका प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ। लीग के मुकाबले में स्कूल की टीम ने ग्रीन वैली स्कूल की टीम को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हरा दिया। स्कूल के खेल अध्यापक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि गोएनकन प्रीमियर लीग का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों में आपसी तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का विकास करना है। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।