फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआईआर में सहयोग करने वाले आरडब्ल्यूए और एओए होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने ग्रेनो प्राधिकरण में बैठक कर शहर के लोगों से सहयोग करने की अपील की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी ने सोमवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में शहर की आरडब्ल्यूए, एओए, बिल्डर्स, क्रेडाई और अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत डोर-टू-डोर सत्यापन कराने और मतदाता मैपिंग में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सहयोग करने वाले आरडब्ल्यूए व एओए को सम्मानित किया जाएगा।
सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी आरडब्ल्यूए, एओए, क्रेडाइ, बिल्डर्स, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को गणना प्रपत्रों के वितरण और वापस जमा कराने की प्रक्रिया को समझाया। डीएम ने कहा कि अभियान के दौरान नाम जोड़ने और हटाने का काम भी किया जाएगा। इसके लिए फाॅर्म 6 और फाॅर्म 8 पर्याप्त मात्रा में हैं। हर पात्र व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेल पर दे सकते हैं सुझाव या समस्या की जानकारी
डीएम ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े सुझाव या समस्या की जानकारी विभाग की अधिकारिक मेल आईडी adeo-gbnnic.in पर भेजी जा सकती है। जिससे मतदान के समय किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें