नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर में प्रकाश से सजावट के लिए तीन अंडरपास पर फसाड लाइटिंग करवाई है। यह अंडरपास सेक्टर-71, सेक्टर-34 सिटी सेंटर व सेक्टर-94 के हैं। लाइटिंग का काम यहां पर पूरा हो गया है। विद्युत यांत्रिक विभाग की तरफ से इस लाइटिंग में तीन करोड़ 30 लाख रुपये की लागत आई है। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि फसाड के साथ अंडरपास की छत में भी लाइटें रोशनी के लिए लगवाई गई हैं। सिटी सेंटर और सेक्टर-94 अंडरपास में एक करोड़ 090 लाख तो सेक्टर-71 अंडरपास में एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत आई है। ब्यूरो