फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्मार्ट मीटर पर आरडब्ल्यूए ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टपेड मीटर बहाली की मांग, बिजली व्यवस्था सुधारने पर भी जोर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-34 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें स्मार्ट मीटर का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। निवासियों ने स्मार्ट मीटर की जगह पुरानी पोस्टपेड व्यवस्था लागू करने की मांग की।
बैठक में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की ऐप सही से काम नहीं कर रही, जिससे बिल भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि एक निश्चित सीमा तक नेगेटिव बैलेंस होने पर भी बिजली आपूर्ति जारी रखी जाए। वहीं आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए फीडर पैनल और मीटर पैनल समेत बिजली ढांचे को मजबूत किया जाए, ताकि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। साथ ही उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के लिए मैसेज और कॉल अलर्ट की सुविधा देने की भी मांग रखी गई। बैठक में सेक्टर-31 नोएडा के निवासियों की समस्याएं भी उठाई गईं, जहां अधिकारियों ने लोगों को नंबर अपडेट कराने और पीएम सूर्य घर योजना के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता मोहित दीक्षित और सहायक अभियंता अजय यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए दो हजार रुपये तक नेगेटिव बैलेंस की छूट देने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर कुलदीप मुंशी, जेके याचू, देवेन्द्र वत्स, बंटी चौधरी, प्रदीप सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा और संजीव महतो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें