नोएडा। फोनरवा कार्यालय में बृहस्पतिवार को वर्क सर्किल 3 व 5 के तहत आने वाली आरडब्ल्यूए और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा हुई। इस दौरान एसपी सिंह, गौरव बंसल, प्रेमसेन, अनिल कुमार, पारस सोनकर समेत अन्य अधिकारी, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, पवन यादव मौजूद रहे।