नोएडा। सेक्टर 100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए ने रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ सेंचुरी-स्वस्थ सेंचुरी का संदेश दिया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। इसीलिए निवासियों को अपने आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छतों पर जमी गंदगी, बर्तनों, गमलों और पुराने टायरों में भरा पानी तुरंत खाली करें ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। आरडब्ल्यूए द्वारा नालियों में कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है और शाम के समय फॉगिंग भी की जा रही है। यह अभियान पूरे पखवाड़े तक जारी रहेगा। इस अभियान में महासचिव दिलीप मिश्रा, पदाधिकारी एके भट्ट, एडी जोशी, प्रवीण कुमार, रामकुमार चौहान, बुधपाल सहित कई निवासी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो