फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरडब्ल्यूए चुनाव पर विवाद, विपक्ष ने शपथ ग्रहण रोकने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर म्यू-2 स्थित शिव शक्ति रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन में हाल ही हुए आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। विपक्षी टीम ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सोसाइटी फॉर्म्स एंड चिट्स, गाजियाबाद के डिप्टी रजिस्ट्रार से विजेता टीम के शपथ ग्रहण समारोह को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


सेक्टर के निवासी कप्तान मिताली शर्मा ने बताया कि 16 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में उनके विपक्षी सुमित कुमार ने गलत तरीके से आरडब्ल्यूए की सदस्यता हासिल कर चुनाव लड़ा। जबकि उनके नाम पर सेक्टर में मकान तक नहीं है। नियमों के मुताबिक, आरडब्ल्यूए की सदस्यता केवल उन व्यक्तियों को दी जाती है जिनके नाम पर सेक्टर में मकान हो। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर चुनाव कमेटी को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, सुमित कुमार की टीम ने 30 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है। इस विषय पर उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार से शपथ ग्रहण समारोह रुकवाने और मामले की उचित जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें