नोएडा। सेक्टर-51 के ए और बी ब्लॉक की आरडब्ल्यूए की ओर से आमसभा का आयोजन किया गया। सामुदायिक केंद्र में आयोजित इस आमसभा की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनीता जोशी ने की। इस दौरान आरडब्ल्यूए का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। आम सभा में सर्वसम्मति से एसपी सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा भी कर दी गई। 28 सितंबर को सेक्टर-51ए और बी ब्लॉक के आरडब्ल्यूए चुनाव होंगे। ब्यूरो