ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा दो में आयोजित आम सभा में भाग लेने वाले सेक्टर के पदाधिकारी व अन्य
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा-2 में रविवार को आरडब्ल्यूए की आमसभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन नागर ने की। इसमें सेक्टर की विभिन्न समस्याओं, उनके समाधान और आरडब्ल्यूए की ओर से किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सेक्टरवासियों को अब तक के कार्यों की जानकारी दी और आगामी विकास कार्यों के लिए सुझाव मांगे। बैठक का संचालन महासचिव गजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान धर्मपाल प्रधान, एमएन पांडे, अशोक कसाना, विक्रम डेढ़ा, नरेंद्र रौसा, नरेंद्र नागर, विनोद सैनी, चित्रा गुप्ता समेत कई सेक्टरवासी मौजूद रहे।