ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज -2 सोसाइटी के पास सड़क पर जमी मिट्टी । स्रोत निवासी
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-2 सोसाइटी के पास सड़क पर मिट्टी जमा होने से आसपास के लोग परेशान हैं। वाहनों के गुजरने पर मिट्टी उड़कर घरों तक पहुंच रही है। इससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासी संदीप सिंह ने बताया कि सड़क पर काफी मात्रा में मिट्टी जमा है। दिनभर वाहनों के आने-जाने से धूल उड़ती रहती है और घरों में पहुंच जाती है। सफाई के बाद भी कुछ ही समय में घरों में दोबारा गंदगी जमा हो जाती है। निवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क की नियमित सफाई कराने और जमा मिट्टी हटाने की मांग की है।