फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-122 में चार माह में चोरी की तीन घटनाओं से बढ़ी सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
–दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी
–आरडब्ल्यूए ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-122 में पिछले चार महीनों के दौरान चोरी की तीन घटनाएं सामने आने के बाद सेक्टरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार को भी सेक्टर के सी-331 मकान में दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सेक्टर-122 आरडब्ल्यूए महासचिव नितिन चौहान के मुताबिक, सेक्टर में लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग से कई बार गश्त बढ़ाने और नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद आरडब्ल्यूए का आरोप है कि पुलिस की प्रभावी गश्त दिखाई नहीं दे रही है। दिन के समय चोरी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल और गंभीर हो गए हैं। आरडब्ल्यूए ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से सेक्टर में नियमित और प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। खासतौर पर दिन के समय पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि लगातार गश्त होने से अपराधियों में भय पैदा होगा और सेक्टरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
विज्ञापन

------
ऋषभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें