फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरडब्ल्यूए पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक के निवासियों ने रेहड़ी पटरी और ठेले वालों से पास के नाम पर आरडब्ल्यूए की ओर से वसूली करने का आरोप लगाया है। निवासियों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो में आरोप लगाया है कि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी पास बनाने के नाम पर मनमाने ढंग से एक हजार से तीन हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। इसके साथ ही पास में पैसे तक नहीं लिख रहे हैं। इस मामले में आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि रेहड़ी-पटरी और ठेले वालों से सेक्टर का पास बनाने पर अलग-अलग कैटेगरी के स्तर से 500 से लेकर तीन हजार रुपये कोष में जमा कराए जा रहे हैं। इन रुपयों से सेक्टर का विकास कराया जा रहा है। इससे पहले सेक्टर की आरडब्ल्यूए ओर से इन्हीं लोगों से पांच से 10 हजार रुपये वसूले जाते थे। सेक्टर का हर निवासी कभी भी हिसाब ले सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें