फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। कर्मचारियों की ओर से ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक कर संक्रमण के खतरे को कम करना है। जेवर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्फे जया ने बताया कि मौसम में बदलाव और आसपास गंदगी व पानी जमा होने के कारण संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को पूरे कपड़े पहनने, घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और साफ पानी का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें