ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर सेंचुरियन कप सीजन-16 के लीग मुकाबले में लेगेसी वॉरियर्स ने त्रिशूल टाइगर्स को 14 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लेगेसी वॉरियर्स ने नौ विकेट पर 146 रन बनाए। राकेश ने 74 रन बनाए। नीरज अधिकारी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिशूल टाइगर्स आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। सुनील रौतेला ने 62 रन बनाए। अमित गौड़ ने तीन और राकेश ने दो विकेट लिए। राकेश मैन ऑफ द मैच चुने गए।