स्केटिंग रुद्रांश राज। स्रोत परिजन
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित गगन पब्लिक स्कूल में आयोजित अभ्युदय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की स्केटिंग स्पर्धा में श्योराण इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी रुद्रांश राज ने स्वर्ण पदक जीता। इसका आयोजन 23 और 24 अक्तूबर को किया गया। रुद्रांश ने अंडर-8 से 10 आयु वर्ग की क्वाड 500 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया। पिता शिवालक राज ने बताया कि नियमित अभ्यास और मेहनत से रुद्रांश ने यह सफलता हासिल की है।