फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रौनीजा में विकास कार्यों की शिकायत के लिए सीईओ को लिखा पत्र

Thu, 29 Oct 2026 07:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की शिकायत के लिए सीईओ को लिखा पत्र
विज्ञापन


रबूपुरा (संवाद)। यमुना प्राधिकरण के गांव रौनीजा में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पंचायत घर का निर्माण शुरू नहीं होने के मामले में प्राधिकरण से शिकायत की है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने संबंधित कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव में सीवर और नाली निर्माण का काम मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। निर्माण कार्य के लिए उचित डिजाइन तैयार नहीं किया गया और खराब गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा गांव में पंचायत घर के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें