फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों पर थोपा जा रहा आरएसएस का इतिहास : देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राष्ट्रनीति शिक्षा योजना के नाम पर स्कूलों में आरएसएस का इतिहास थोपने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि भाजपा स्वतंत्रता संग्राम की आड़ में छात्रों पर उन आरएसएस समर्थकों की जीवनी थोपना चाहती है, जिनकी आजादी की लड़ाई में कोई अहम भूमिका नहीं थी। शिक्षा विशेषज्ञ और इतिहासकारों ने कभी भी स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की भूमिका को महत्व नहीं दिया लेकिन भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समानता को खत्म कर देश को धार्मिक स्वरूप देने की कोशिश कर रही है। यदि देश आरएसएस की विचारधारा पर चलता तो आईआईटी, आईआईएम, एम्स और इसरो जैसे संस्थान अस्तित्व में नहीं आते। रेखा गुप्ता सरकार का यह कदम दिल्ली के स्कूली बच्चों के भविष्य को संकीर्ण सोच में बांध देगा और राष्ट्र के विकास के लिए खतरनाक साबित होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें