फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1.36 करोड़ रुपये से दूर होगा सेक्टर-73 और 70 के सामने का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर, सड़क चौड़ी होगी, डिवाइडर बनेगा और मोड़ का घुमाव सही होगा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। महामाया फ्लाईओवर से पर्थला तक सेक्टर-73 व 70 के सामने लगने वाला जाम 1.36 करोड़ रुपये से दूर होगा। यहां करीब 700 मीटर सड़क के चौड़ीकरण के साथ, डिवाइडर के कुछ हिस्से को नए सिरे से बनाए जाएंगे। साथ ही विकास मार्ग से मिलने वाली सड़कों के मोड़ का घुमाव भी सही किया जाएगा। इस काम पर प्राधिकरण 1 करोड़ 36 लाख 2 हजार रुपये खर्च करेगा। परियोजना तैयार करने के बाद निर्माण एजेंसी चयन के लिए मंगलवार को यह टेंडर प्राधिकरण ने जारी कर दिया है। एजेंसियों से 25 मई तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

मास्टर प्लान रोड-3 में सेक्टर-71 अंडरपास के बाद पर्थला फ्लाईओवर तक का हिस्सा विकास मार्ग है। इस सड़क से ग्रेटर नोएडा वेस्ट का ट्रैफिक गुजरता है। वहीं नोएडा एलिवेटेड रोड से आकर ग्रेनो वेस्ट और सेक्टर-121 की ओर जाने वाले वाहन भी क्लियो काउंटी सोसाइटी के सामने से आने वाली सड़क से आकर मिलते हैं। इस तरह से सेक्टर-73 से सेक्टर-121-122 के सामने तक जाम लगा रहता है। इस मोड़ के घुमाव को भी सुधारने का काम परियोजना में शामिल किया गया है। परियोजना का टेंडर वर्क सर्कल-6 की तरफ से जारी किया गया है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एजेंसी चयन कर जल्द काम शुरू करवाए जाएंगे। काम पूरा करने के लिए तीन महीने का समय एजेंसी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें