फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 कॉलेजों के लिए 100 करोड़ रुपये किए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली सरकार के सौ फीसदी वित्त पोषित कॉलेजों को मिलेगा लाभ, वित्तीय कुप्रबंधन आया था सामने
विज्ञापन

- बजट तीन गुना से ज्यादा बढ़ाया गया-आतिशी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध व दिल्ली सरकार से सौ फीसदी वित्त पोषित 12 कॉलेजों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली सरकार ने इन 12 कॉलेजों के लिए दूसरी तिमाही में भी 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे पहले अप्रैल में भी इतनी ही राशि जारी की गई थी। वहीं इन कॉलेजों में वित्तीय कुप्रबंधन के मामले सामने आने पर कॉलेजों का ऑडिट किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के आने के बाद से इन कॉलेजों को दिए जाने वाले बजट में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। यह सरकार की शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। उच्च शिक्षा में दिल्ली सरकार द्वारा पूर्णत: वित्तपोषित 12 दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 2014-15 में इन कॉलेजों को 132 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे, अब 2023-24 में आवंटन की राशि तीन गुणा बढ़कर 400 करोड़ हो गई है। इनमें कुछ कॉलेजों का ऑडिट चल रहा है बावजूद शिक्षकों के हित को देखते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ, पेंशन लाभ के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि इन कॉलेजों को वर्ष 2015-16 में 147 करोड़ रुपये, वर्ष 2016-17 में 156 करोड़ रुपये, वर्ष 2017-18 में 171 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 213 करोड़ रूपये, वर्ष 2019-20 में 235 करोड़ रूपये, वर्ष 2020-21 में 265 करोड़ रूपये, वर्ष 2021-22 में 308 करोड़ रूपये, वर्ष 2022-23 में 361 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें