दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित दादरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सम्मेलन में सुरक्षा बल सदस्यों को ड्यूटी पर अनावश्यक मोबाइल का प्रयोग न करने, बीट को सूचना दिए बिना न छोड़ने, ड्यूटी के दौरान नशे आदि से दूर रहने के लिए निर्देशित किया गया। एक्सप्रेस ट्रेन व लोकल पैसेंजर ट्रेनों में चेन पुलिंग की रोकथाम, ट्रेनों में पत्थर मारने, रेल व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहने के निर्देश दिए गए।