फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच विकेट से जीती रॉयल्स क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान पर चल रहे 100 बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले रॉयल्स क्रिकेट क्लब (आरसीसी) ने द रॉयल क्रिकेट क्लब (दीपक) को पांच विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित नैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। द रॉयल क्लब ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से रोहित नैन ने तीन विकेट और विष्णु ने दो विकेट हासिल किए। रॉयल्स क्लब ने पांच विकेट पर 132 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। रोहित यादव ने 51 रन की पारी खेली। द रॉयल क्लब की ओर से उधम यादव ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें