ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान में सेंचुरियन कप सीजन-10 का लीग मैच खेला गया। जिसमें रॉयल मावेरिक्स-11 ने जेकेजी वॉरियर्स-11 को 63 रन से हरा दिया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल मावेरिक्स-11 ने नौ विकेट पर 223 रन बनाए। अभिजीत सिंह ने 78 रन की पारी खेली। जेकेजी वॉरियर्स-11 से चमन सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में जेकेजी वॉरियर्स-11 160 रन पर ही सिमट गई। शांतनु ने 61 रन की पारी खेली। रॉयल मावेरिक्स-11 से आकर्ष अवस्थी ने पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।