ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नवादा गांव स्थित श्री शीतला माता मंदिर शनि धाम में जारी पांच दिवसीय वृहद अग्नि तप अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को भी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का क्रम जारी रहा। विश्व शांति, लोक कल्याण, गोरक्षा और हिंदू राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आयोजित इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यज्ञाचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। महंत रामचैतन्य गिरी महाराज ने दोपहर 12 से दो बजे तक सात धुना साधना की। वहीं, दिनभर मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन और भजन-कीर्तन चलते रहे।