ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 का फाइनल मुकाबला रॉयल मवेरिक्स-11 और चेरी टाइटंस के बीच खेला गया। मैच में रॉयल मवेरिक्स-11 ने 47 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। गौरव शर्मा को का पुरस्कार दिया गया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल मवेरिक्स-11 ने आठ विकेट पर 203 रन बनाए। गौरव शर्मा ने 61 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। चेरी टाइटंस से रोबिन चौधरी ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेरी टाइटंस 156 रन पर ही सिमट गई। कबीर सैफी ने 48 रन की पारी खेली। रॉयल मवेरिक्स-11 से मलय श्रीवास्तव ने तीन विकेट लिए।