नोएडा (संवाद)। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने द रेनबो एक्सप्रेस के माध्यम से रंगों और जीवन-मूल्यों का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने लाल रंग को साहस व प्रेम, पीला को प्रसन्नता, हरा को प्रकृति व सद्भाव, नीला को शांति, इंडिगो को ज्ञान और बैंगनी को करुणा का प्रतीक बताते हुए नृत्य व अभिनय प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक मंच-सज्जा ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।