नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रण भूमि क्रिकेट मैदान में रण भूमि वीक डे सीजन 25 का लीग मैच खेला गया। पहली पारी में उतरी रॉयल फाल्कन टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जवाब में उतरी ब्लैक पर्ल टीम 17.3 ओवर में 120 रन पर ऑल आउट हो गई। रॉयल फाल्कन टीम ने यह लीग मैच 108 रन से जीत लिया। नाबाद 86 रन बनाकर प्रकाश नेगी मैन ऑफ द मैच बने। वहीं तीन विकेट गिराकर प्रशांत कुशवाहा बेस्ट बॉलर बने।