फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवक और परिवार को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवक और परिवार को दी धमकी
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर एक युवक और उसके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


नोएडा निवासी विकास ने पुलिस से शिकायत की है कि पिछले कुछ समय से कोई अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लगातार उन्हें और उनके परिवार को निशाना बना रहा है। आरोपी सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखने के साथ जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। इसके अलावा उनकी कंपनी ड्रीम स्टेप्स के नाम से भी भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की जा रही हैं। शिकायत के साथ पीड़ित ने पुलिस को तीन संदिग्ध इंस्टाग्राम प्रोफाइल के लिंक उपलब्ध कराए हैं। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि संबंधित सोशल मीडिया खातों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें