फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या की जड़ पुरानी पाइपलाइनें : प्रवेश वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने नई दिल्ली का दौरा कर कहा- आप सरकार ने एक भी नई पाइपलाइन नहीं डाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या की जड़ बेहद पुरानी पाइपलाइन प्रणाली है जिसे दशकों से बदला ही नहीं गया। कई इलाकों में लोगों को गंदा पानी मिल रहा है क्योंकि यहां 40 से 80 साल पुरानी पाइपलाइनों से जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

आप सरकार ने एक भी नई पाइपलाइन नहीं डाली। लोगों की सबसे बुनियादी जरूरत साफ और सुरक्षित पेयजल को नजरअंदाज कर दिया गया। अब भाजपा सरकार ने आते ही इस दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और पूरे दिल्ली में जल व सीवर व्यवस्था के पुनर्निर्माण की योजना पर काम शुरू हो चुका है। हम दिल्ली के लिए नया मास्टर प्लान बना रहे हैं। नई पाइपलाइनों के लिए बजट व टेंडर पास हो चुके हैं। कुछ जगहों पर काम भी शुरू हो गया है। हमारी सरकार सिर्फ पांच माह पुरानी है लेकिन एक साल में दिल्ली की तस्वीर बदलकर रख देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें