फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौरोली विद्यालय की छत जर्जर, बच्चों पर खतरा

Fri, 13 Nov 2026 09:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के चौरोली गांव स्थित संविलियन विद्यालय की इमारत जर्जर हालत में है। विद्यालय की छत का प्लास्टर जगह-जगह से टूटकर गिर रहा है। कई स्थानों पर छत के अंदर लगी लोहे की सरिया भी दिखाई देने लगी हैं। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। छत के कई हिस्सों में दरारें हैं और सीमेंट व कंक्रीट टूटकर गिर रहा है। वहीं, बरामदे के ऊपर का हिस्सा भी जर्जर हो चुका है। ऐसे में छत का कोई हिस्सा अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

विद्यालय में रोजाना बच्चे पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। जर्जर छत के नीचे बैठकर पढ़ाई करने से उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि भवन की हालत को देखते हुए जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर हादसे की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन


जेवर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल ने बताया कि वह मामले का संज्ञान लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें