फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं के लिए रोल मॉडल कायर्क्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं के लिए रोल मॉडल कार्यक्रम
विज्ञापन

नूंह। समग्र शिक्षा के तहत जिले के सभी खंडों में बालिकाओं के लिए रोल मॉडल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला परियोजना समन्वयक डॉ. अब्दुल रहमान ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 जनवरी को तावडू, 22 जनवरी को फिरोजपुर झिरका, 25 को नगीना में, 28 को नूंह में और 29 जनवरी को पुन्हाना खंड में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर एपीसी राजेश यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा रोल मॉडल से सीधा संवाद किया जाएगा। जिसके माध्यम से यह अनुभव साझा किया जाएगा कि लक्ष्य में आने वाली बाधाओं को दूर कैसे किया जाता है। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य किशोरवस्था में अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में जागरूकता फैलाना, ड्रग सेवन के दुष्प्रभाव, भ्रूण हत्या और सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह कार्यक्रम जिले के 75 चयनित स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 50 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और 25 मिडिल स्कूलों को शामिल किया गया। पहले कार्यक्रम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में होगा। इसके बाद मिडिल तक के स्कूल खुलने पर वहां भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए हर स्कूल के लिए विभाग द्वारा 5 हजार रुपये का बजट दिया जाएगा। रोल मॉडल जिले में उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों, उच्च योग्यता प्राप्त डॉक्टर, पुलिस ऑफिसर, जज, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर आदि को शामिल किया गया है, ताकि वह अपने अनुभव से लड़कियों को शिक्षा दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें