नोएडा(संवाद)। सेक्टर 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दो प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय द्वारा बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सालों कॉलेज में समय बिताने के बाद शिक्षकों और मित्रों संग बिताए पलों को याद कर छात्र छात्राएं भावुक हो उठे। कॉलेज प्राचार्य ने समझाया कि नई ऊंचाइयों को छूने के लिए समय समय पर मिलने वाले हर चुनौती का सामना स्वयं को ही करना होता है। इस दौरान मिस्टर फेयरवेल रोहित उपाध्याय और मिस फेयरवेल अन्नु कनौजिया को चुना गया। छात्रा शिवांगी सुनपान ने कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं की घरेलू समस्याओं को लेकर हुई बैठक में समाधान पर चर्चा हुई।