फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ देशों की 14 हजार किमी साइकिल यात्रा करेगा रोहन फिलेम

विज्ञापन
विज्ञापन
9 देशों की 14 हजार किमी साइकिल यात्रा करेगा रोहन फिलेम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। लोगों में पर्यावरण संरक्षण और मानवता की अलख जगाने के लिए मणिपुर के मूल निवासी और शारदा विवि के छात्र रोहन फिलेम 9 देशों की करीब 14 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा करेगा। रोहन भारत से जापान तक शहरों-गांवों में अपना संदेश पहुंचाएंगे। फरवरी में दिल्ली स्थित मणिपुर हाउस से वह साइकिल यात्रा पर रवाना होंगे। हालांकि, अभी तिथि निर्धारित नहीं है। इसके लिए उन्हें नौ देशों से वीजा भी मिल गया है।
अमर उजाला से बातचीत में रोहन फिलेम ने बताया कि वह अपनी यात्रा के दौरान दिनोंदिन बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सचेत भी करेंगे। रोहन शारदा विवि में अंग्रेजी से परास्नातक कर रहे हैं। वह मणिपुर के मॉएरांग शहर के निवासी हैं। रोहन फरवरी के पहले पाक्षिक में दिल्ली स्थित मणिपुर हाउस से अपनी यात्रा शुरू करेगा। दिल्ली से सबसे पहले वह साइकिल से नेपाल पहुंचेंगे। इसके बाद नेपाल से वापस बिहार आएंगे। बिहार से बंगाल होते हुए बांग्लादेश जाएंगे। बांग्लादेश से वापस अपने गृह प्रदेश मणिपुर तक जाएंगे। मणिपुर से म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, चीन और फिर जापान में जाकर यात्रा का समापन करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 हजार किलोमीटर इस यात्रा में लगभग छह माह का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेजों में फैलाएंगे जागरूकता
रोहन अपनी यात्रा के दौरान नौ देशों के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से निकलते समय वहां के स्कूल, कॉलेजों में भी जाएंगे। जहां कार्यक्रमों के दौरान वह विद्यार्थियों और लोगों को प्रदूषण से लड़ने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान अलग-अलग संस्कृतियों को जानकारी लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगे।
विज्ञापन

स्थिति को दर्शान के लिए पहनेंगे ऑक्सीजन मॉस्क
रोहन फिलेम बताते हैं कि बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को दर्शाने के लिए उन्होंने चेहरे पर ऑक्सीजन मॉस्क लगाया हुआ है और उसका पाइप उनकी पीठ पर टंगे बैग से जुड़ा रहेगा। इससे तरह वह बढ़ते प्रदूषण से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को आसानी से समझा सकेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें