फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रालय के संयुक्त सचिव के बेटे को कार समेत अगवा कर लूटा

Mon, 23 Sep 2019 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव के बेटे को शुक्रवार रात सेक्टर-72 में कार समेत अगवा कर लिया। बदमाश कार में बंधक बनाकर उसे पीटते रहे और करीब चार घंटे तक नोएडा से लेकर गाजियाबाद में घुमाते रहे।

विज्ञापन


कार खराब होने के बाद बदमाशों ने गाजियाबाद में छोड़ा और लूटकर भाग गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-72 निवासी डॉ. सुरेंद्र सिंह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के यूजीसी में संयुक्त सचिव हैं। उनका बेटा अनुज बीटेक पास है। अनुज पहले एक मीडिया हाउस में काम करता था और अब फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ा हुआ है। अनुज शुक्रवार रात को अपने दोस्तों से मिलने गया था।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 12 बजे फोर्ड क्लासिक कार से घर लौट रहा था। इस बीच सेक्टर-72 के पास ही एक दुकान से वह कुछ सामान खरीदने लगा, तभी वहां तीन बदमाश पहुंचे और पिस्टल दिखाकर उसकी ही कार की पिछली सीट पर डाल दिया। इसके बाद बदमाश कार में बंधक बनाकर ले गए। रास्ते में जमकर मारपीट की गई।

गोली मारने की धमकी भी बदमाश देते रहे। बदमाशों ने कपड़े भी फाड़ दिए। जल्दबाजी में बदमाशों ने कई बार डिवाइडर में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गाजियाबाद के घूकना के पास पेट्रोल पंप पर जाकर कार बंद हो गई। इसके बाद बदमाशों ने अनुज से लैपटॉप, मोबाइल व पर्स लूट लिया।

कार की स्टार्ट नहीं हुई तो बदमाश वहां से भाग गए। अनुज किसी तरह ऑटो से घर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई हैं। बदमाशों के बारे में कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें