फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तमंचा दिखाकर दिन-दहाड़े लूट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के चांदहट थाना क्षेत्र में तमंचा दिखाकर दिन-दहाड़े हुई लूट की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला थाना चांदहट में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित हरेन्द्र, निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं। वह अपनी आयशर कैंटर गाड़ी से नोएडा से बिलासपुर गुरुग्राम जा रहा था। करीब 2:30 बजे जब वह केजीपी रोड पर अमरपुर फ्लाईओवर के पास रुका, तभी शौच के बाद वापस लौटते समय दो अज्ञात युवक उसके पास आ गया। आरोपियों ने देसी तमंचा दिखाकर पीड़ित से रेडमी मोबाइल फोन, 5 हजार रुपये नकद तथा फोन-पे खाते से 3200 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। घटना के बाद पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई प्रदीप को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें