फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी : हादसे की आशंका के चलते एक साइड कराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। रेलवे विभाग से बात किए बगैर ही बिना तकनीकी एनओसी के आरओबी की दूसरी साइड चालू कराने और भारी वाहन चढ़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है। रेलवे ने पुल की दूसरी साइड को फिलहाल बंद कराकर तकनीकी खामियों को दूर करना शुरू किया है। तकनीकी टीम की एनओसी मिलने के बाद शनिवार के बाद इसे चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

आरओबी की दूसरी लाइन के पुल में अभी रबड़ के बेयरिंग नहीं लगाए गए हैं। इन रबड़ के बेयरिंग पर वाहनों के चलने के दौरान आरओबी कुछ आगे पीछे होता है। भारी वाहनों के चलने के लिए पुल में तकनीकी रूप से इनका लगना जरूरी है। इनको लगाने के लिए ही रेलवे ने पुल को अभी शुरू नहीं किया था लेकिन भाजपा चेयरमैन गीता पंडित ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर क्रेन की मदद से लगाए गए अवरोधों को हटवाकर पुल की दूसरी साइड को चालू करा दिया था। पुल की दूसरी साइड के शुरू होने और रात में पुल के ऊपर लगे बैरियर पर वाहन के टकराने की सूचना पर रेलवे विभाग में अफरातफरी मच गई। अचानक पुल के चालू होने की जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर पुल को बंद कराया। बिना बेयरिंग आरओबी के चालू होने से हादसा होने का खतरा होने का आशंका रहती है। पुल के बेयरिंग लगाकर शनिवार के बाद इसे खोला जाएगा।
रेलवे विभाग के अधिशासी अभियंता एचके शर्मा का कहना है कि पुल के जोड़ में रबड़ के बेयरिंग लगाए जाते हैं, जिससे पुल पर वाहनों का आवागमन होने पर पुल कुछ आगे पीछे होता रहे। अगर पुल आगे पीछे नहीं होता है तो पुल के गार्डर खराब होने से बड़ा हादसा हो सकता है। उनको लगाने का काम शुरू हो गया है। उनके लगने के बाद इसे चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें