फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरओबी निर्माण कार्य शुरू, वनेवे होने से हापुड़ रोड और दिल्ली मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू हो गया। निर्माण कार्य के लिए हापुड़ मार्ग को मोदीपोन चौकी से वनवे कर दिया गया है।
विज्ञापन

मार्ग वनवे होने से हापुड़ रोड और दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रविवार को भीषण जाम लगा रहा। वाहन आमने-सामने आने से जाम की स्थिति और भी भयावह हो गई। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे क्रासिंग दिल्ली-मेरठ मार्ग के एकदम नजदीक है। इससे वाहनों की कतार कुछ ही देर में राज चौपले तक आ गई और देखते ही देखते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भी भीषण जाम लग गया। दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे लोगों ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। कहना था कि योजना बनाकर काम किया जाए तो लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकती है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें