नोएडा। यूपी पीईटी छह और सात सितंबर को प्रदेशभर में आयोजित होगी। जिले में 40 केंद्रों पर 70,368 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उनके लिए नोएडा और ग्रेनो डिपो की सभी 305 बसें अलग-अलग जिलों से गौतमबुद्ध नगर के लिए चलेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा देने आने वाले छात्रों को बसों में प्राथमिकता दी जाएगी। ब्यूरो