नोएडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार से स्वास्थ्य शिविर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले दिन शिविर में सबसे अधिक खुजली, सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे। शिविर में बच्चे व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। एक मरीज ने 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस मंगवाई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। विभाग की ओर से क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की जा रही हैं और लोगों से साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। विभाग ने छह मेडिकल टीमें गठित की हैं। जिला हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार ने बताया कि शिविरों में आने वाले लोगों को जरूरी सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है। ब्यूरो