फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोडवेज ने पर्वतीय क्षेत्रों में 12 अतिरिक्त बसें भेजीं

Thu, 30 Oct 2025 02:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन महासंघ के आह्वान पर प्राइवेट बसों और टैक्सियों के हड़ताल पर चले जाने से श्रीनगर, पौड़ी और कर्णप्रयाग जैसे पर्वतीय रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, रोडवेज ऋषिकेश डिपो ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 12 अतिरिक्त बसें भेजीं। दूसरी ओर, इस अव्यवस्था का फायदा उठाकर ओवरलोडिंग कर रहे तीन बसों के खिलाफ श्रीनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा।



चक्काजाम के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें ही एकमात्र सहारा थी। सुबह सात बजे से ही रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियाें की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। ऋषिकेश के गोपेश्वर, बदरीनाथ, गुप्तकाशी, हापला पोखरी, बागेश्वर द्वाराहाट रूट पर बसें अन्य दिनों की तरह संचालित हुई। रोडवेज बस अड्डे पर देवप्रयाग, श्रीनगर, कर्णप्रयाग, बदरीनाथ, पौड़ी की भीड़ एकत्रित हुई तो रोडवेज को इस रूट पर अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



कोट-

रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में रूटीन बसों के अलावा 12 अतिरिक्त बसें भेजी गई। ओवरलोड सवारी होने के कारण श्रीनगर पुलिस ने तीन बसों के चालान काटे। - नरेंद्र कुमार, एजीएम ऋषिकेश रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें