फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोडवेज में 190 चालक परिचालकों की कमी, तीन राज्यों के रूट प्रभावित

Fri, 10 Oct 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अंबाला शहर ​स्थित रोडवेज कार्यशाला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। चालक-परिचालकों की कर्मी के कारण अंबाला डिपो की बसों के तीन राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के रूट प्रभावित हो रहे हैं। इनमें कर्मचारियों की कमी के कारण बसें पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ और दिल्ली के रूट पर कम फेरे लगा रही हैं। इसके अलावा हरिद्वार और कटरा की और जाने वाली बस बंद पड़ी है। अंबाला डिपो को 190 के करीब चालक और परिचालक की जरूरत है। चालक-परिचालक की कमी को पूरा करने के लिए अंबाला डिपो के महाप्रबंधक की ओर से मुख्यालय स्तर पर पत्राचार किया गया है।

यह हैं रोडवेज के पास संसाधन
अंबाला डिपो के पास 187 बसें और उन पर काम करने के लिए 390 चालक व परिचालक हैं। इन बसों में अंबाला सिटी के पास 146 बसें, 145 चालक और 159 के करीब परिचालक हैं। यहां कम से कम 150 चालक व परिचालकों की जरूरत है। इसी प्रकार नारायणगढ़ सब डिपो के पास कुल 41 बसें हैं, जिसमें से चार बसें वातानुकूलित हैं। इसके अलावा सब डिपो के पास 41 चालक और 47 परिचालक हैं। नारायणगढ़ सब डिपो को 20 चालक और 20 परिचालकों की जरूरत है। कुल मिलाकर अंबाला डिपो को 190 चालक व परिचालकों की जरूरत है। कई बार कर्मचारियों के छुट्टी पर होने बसों के फेरे कम लगते हैं या फिर उस रूट पर बसें नहीं जा पाती।
विज्ञापन


केस 1
दो महीने से बंद पड़ा हरिद्वार मार्ग
नारायणगढ़ बस अड्डे से सुबह साढे़ सात बजे हरिद्वार के बस रवाना होती थी जो वाया अंबाला छावनी होते हुए हरिद्वार पहुंचती थी। इसके बाद यह बस हरिद्वार से दोपहर दो बजे अंबाला छावनी ओर नारायणगढ़ के लिए वापसी करती थी, लेकिन चालक की कमी के चलते नारायणगढ़ सब डिपो का हरिद्वार मार्ग पिछले दो महीने से बंद है।

केस 2
कोरोना के बाद से बंद पड़ा कटरा मार्ग
करीब पांच साल पहले अंबाला डिपो की बस जम्मू होते हुए कटरा मार्ग पर जाती थी। लेकिन कोरोना काल में बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया था। सभी रूट तो चल गए लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण यह रूट बंद पड़ा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी के कारण पिछले दो महीने से हरिद्वार मार्ग बंद पड़ा है। इसके अलावा नारायणगढ़ सब डिपो को 50 के करीब कर्मचारियों की जरूरत है।
- संजीव बराड, डयूटी इंस्पेक्टर, नारायणगढ़ सब डिपो

अंबाला डिपो में चालक परिचालकों की कमी के कारण दूसरे राज्यों में जाने वाली बसे कम फेरे लगा रही हैं। मुख्यालय स्तर पर कर्मचारियों के लिए पत्राचार किया गया है।
- बहादुर सिंह, डयूटी इंस्पेक्टर, अंबाला डिपो।

अंबाला शहर स्थित रोडवेज कार्यशाला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें