फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 अगस्त से निर्धारित रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
12 अगस्त से निर्धारित रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन

नोएडा। शिवरात्रि के बाद रोडवेज बसें अपने पुराने और सामान्य मार्ग पर फिर से चलना शुरू हो जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को राहत मिलेगी। अभी कांवड़ यात्रा के कारण वाहनों का रूट बदलाव किया गया है, जिसे 12 अगस्त से समाप्त कर दिया जाएगा। नोएडा डिपो से कांवड़ियों को हरिद्वार पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। रोजाना तकरीबन चार से पांच अतिरिक्त बसें चल रही हैं। हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है, जिसके कारण बसें बदले गए रास्तों पर चल रही हैं। बसों को नए रूट पर चलाए जाने से यात्रियों को सफर में अतिरिक्त समय लग रहा है।यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि जानकारी के अनुसार वाहनों का बदला हुआ रास्ता 12 अगस्त से पूरी तरह बंद हो जाएगा। बसें और अन्य सभी वाहन बिना किसी डायवर्जन के अपने तय और पुराने रास्तों से आवागमन कर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें