फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दादरी के रूट पर चलेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सिटी बस सेवा के संचालन के बाद कई रूटों पर रोडवेज को घाटा होने लगा है। घाटे की भरपाई के लिए कासना से नोएडा, दादरी से नोएडा और कासना से गाजियाबाद के रूटों पर बसों का संचालन करने को लेकर रोडवेज के अधिकारियों में विचार-विमर्श चल रहा है। इनमें दादरी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को रोडवेज की बेहतर सुविधा मिलेगी। एक माह में रोडवेज की बसों की आय में 10 से 15 फीसदी कमी आई है।
विज्ञापन

अब तक दादरी से भंगेल वाया सेक्टर 37 से सेक्टर 6, वहीं ग्रेटर नोएडा से कासना से परी चौक से सूरजपुर होते हुए कुलेसरा, भंगेल से नोएडा के सेक्टर 6 और कासना से सूरजपुर होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गाजियाबाद के बीच तीन रूट तलाश किए हैं। इन तीनों रूटों पर सालों से निजी बसों का संचालन होता रहा था। भंगेल में रोड निर्माण के दौरान इन बसों को बंद कर दिया गया था।



इन तीनों रूटों पर बसें चलने पर लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। दैनिक यात्रियों को ऑटो के बजाए बसों में यात्रा करने का मौका मिलेगा। वहीं रोडवेज को राजस्व मिलेगा। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम समीना अंजुम ने कहा कि इन तीन रूटों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। अगर सर्वे में इन पर सवारियां मिलती है तो रोडवेज की बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे आय को बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें