- अमर उजाला इंपैक्ट -
-दादरी बाईपास से जाने वाली बसों को रोकने के लिए उठाया कदम
-हर बस की की जा रही एंट्री, यात्रियों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी बाइपास से जाने वाले बसों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने चैक पोस्ट बनाई है। जिसमें एक कर्मचारी बैठाया गया है। कर्मचारी ने प्रत्येक बस की एंट्री करनी शुरू कर दी है। एंट्री के बिना किसी भी बस को गुजरने नहीं दिया जा रहा है। इससे बसों की कमी की समस्या से जूझ रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
दादरी नगर के रोडवेज स्टैंड पर यात्री इंतजार में घंटों खडे होने और बसें बाइपास से निकलने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने गंभीरता से लेकर दादरी तिराहे पर ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की चैक पोस्ट बनाई है। इस चैक पोस्ट पर एक कर्मचारी की तैयारी की गई है। कर्मचारी को इस रूट आने जाने वाले प्रत्येक बस की एंट्री करने की जिम्मेदारी दी गई है। बिना एंट्री किए जाने वाले बसों को चिंहित किया जा रहा है। उनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। अब दादरी तिराहे पर बसों की संख्या में इजाफा होगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
वर्जन
-दादरी तिराहे पर बनी रोडवेज की चैक पोस्ट पर एक कर्मचारी की तैयारी की गई है। कर्मचारी को प्रत्येक बस की एंट्री करनी होगी।
दिनेश कुमार, एआरएम, सिकंदराबाद डिपो