फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर से लेकर कॉलोनी तक 40 करोड़ से बनंेगी सड़कें, काम शुरू

Mon, 27 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शहर के वार्ड-नौ में नई बनाई जा रही सड़क के लिए चल रहा कार्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आखिरकार शहर की सड़कों की हालत को सुधारने के लिए कार्य शुरू हो गया। इन सड़कों की हालत को सुधारने के लिए निगम ने पहले निविदा की थी, अब बारिश का मौसम खत्म होने के बाद कार्य शुरू हो गए हैं। शहर में करीब 40 करोड़ के बजट से सड़कों को बनाया जाना है। नगर निगम की ओर से शहर में सेक्टर और काॅलोनियों की सड़कों को उखाड़ा जा रहा है। इन सड़कों को बनाने के लिए कार्य शुरू होगा।
इन सेक्टरों की हालत को सुधारा जा रहा : शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से लेकर सेक्टर-8 की सीमा तक सड़क को उखाड़ा गया है। इन सड़क को दोबारा बनाया जाएगा। इस सड़क से मलबा निकाला गया है। इसी तरह सेक्टर-9, 10 शहीद उधम सिंह चौक से लेकर सेक्टर-9 नई अनाज मंडी की सड़क के मोड़ तक सड़क को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी यह सड़क आधी बनी है। इस सड़क को आरसीसी की बनाया जा रहा है, इसके साथ ही सेक्टर-10 स्टेडियम से आने वाली सड़क को बनाया जाएगा। इस सड़क को भी उखाड़ा गया है। वहीं, मानव चौक से लेकर रेलवे रोड तक सड़क को बनाया गया है।
कई माह पहले हुई थी सड़कों निविदा, अब हो रहे कार्य शुरू : पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से माता रानी चौक तक, इंको चौक तक, पुरानी घासमंडी से एसए जैन स्कूल तक, हनुमान मंदिर से आर्य समाज मंदिर तक, अग्रसेन चौक, शुक्लकुंड व हनुमान मंदिर तक करीब सड़क बनाई जाएंगी। इसी तरह राजीव गांधी खेल स्टेडियम से पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक तक, मानव चौक से पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक तक सड़क बनाने के कार्य को लेकर पहले निविदा हो चुकी है। अब इन सड़कों सहित अन्य सड़कों को बनाने के लिए कार्य शुरू होने लगे हैं। शहर में करीब 40 करोड़ से ज्यादा का बजट सड़कों बनवाने के लिए खर्च होगा।
विज्ञापन

बारिश से सड़कों की हालत हुई थी खस्ता : बीते दो वर्षों में ज्यादा बारिश होने से कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई थी। सेक्टरों में भी बीते वर्षों में बरसाती पानी कई दिनों तक जमा होने से सड़कें टूट गई थी और कई सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए थे। यही नहीं कॉलोनियों में भी कई सड़कों को नुकसान हुआ था। इन टूटी सड़कों पर गिरकर लोग घायल हो रहे थे।

शहर के वार्ड-नौ में नई बनाई जा रही सड़क के लिए चल रहा कार्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें