ग्रेनो प्राधिकरण के सभागार में सड़क निर्माण के लिए हुई तकनीकी कार्यशाला
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में सड़क निर्माण के लिए तकनीकी कार्यशाला हुई। इसमें एनसीआर के विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों के अलावा पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी शामिल हुए। कार्यशाला में बताया गया कि ऐसी सड़कें बनाए जाने की जरूरत है, जिससे वायु प्रदूषण को न्यूनतम किया जा सके।
प्रशिक्षण का शुभारंभ विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग दीपक कोहली ने किया। कार्यशाला में सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में बन रहीं सड़कों की आयु बहुत कम होती है। सड़कों के किनारे टाइल्स आदि लगाने में भी एनजीटी के निर्देशों का ध्यान रखा जाना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि सड़काें के बिटुमिन व कंक्रीट को रीसाइकिल कर पुन: उपयोग किया जाए।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पीडब्ल्यूडी मेरठ क्षेत्र के मुख्य अभियंता अजय कुमार वर्मा, सहारनपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग बुलंदशहर मनीष वर्मा मौजूद रहे। वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण, यमुना प्राधिकरण, नगर निगम मेरठ, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम गाजियाबाद, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के इंजीनियर कार्यशाला में शामिल हुए।